वंशी चाचा सेतु के पास लावारिस कार जब्त

थाने की पुलिस ने गुरुवार की सुबह बागमती नदी के वंशी चाचा सेतु के पास से लावारिस कार को जब्त किया है.
सुप्पी. थाने की पुलिस ने गुरुवार की सुबह बागमती नदी के वंशी चाचा सेतु के पास से लावारिस कार को जब्त किया है. थानाध्यक्ष विष्णुदेव कुमार ने बताया कि कार को थाना लाया गया है. इस मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. 18 लीटर सौंफी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार सुप्पी. स्थानीय थाने की पुलिस ने बुधवार की शाम सोनाखान बांध के निकट छापेमारी कर 18 लीटर नेपाली सौंफी शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तस्कर की पहचान शिवहर जिले के पुरनहिया थाना क्षेत्र के अशोगी गांव निवासी ताराकांत राय के पुत्र सोनू कुमार एवं भविछन राय के पुत्र रामकिशोर राय के रूप में की गयी है. थानाध्यक्ष विष्णुदेव कुमार ने इसकी पुष्टि की है. बताया कि बिहार मद्य निषेध व उत्पाद अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार दोनों तस्करों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




