दो टेंपो आपस में टकराया, चार यात्री जख्मी

Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के जिलेबिया मोड़ पर दो टेंपो की टक्कर हो गयी, जिसमें टेंपो में सवार चार लोग जख्मी हो गए. लोगों घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया.

विज्ञापन

नानपुर. थाना क्षेत्र के जिलेबिया मोड़ पर दो टेंपो की टक्कर हो गयी, जिसमें टेंपो में सवार चार लोग जख्मी हो गए. लोगों घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से जख्मी साजिदा खातून 15 वर्ष व दीपलाल सिंह 27 वर्ष को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. अन्य घायलों में नरेश ठाकुर 49 वर्ष व बृजलाल दास 40 वर्ष शामिल हैं. घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ने घटना स्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली. टेंपो को जब्त कर थाना लाया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन