65 बोतल सौंफी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

मद्य निषेध विभाग द्वारा सुरसंड थाना क्षेत्र के नवाही मोड़ के समीप वाहन चेकिंग के दौरान 65 बोतल नेपाली सौंफी शराब के साथ एक
पुपरी. मद्य निषेध विभाग द्वारा सुरसंड थाना क्षेत्र के नवाही मोड़ के समीप वाहन चेकिंग के दौरान 65 बोतल नेपाली सौंफी शराब के साथ एक टोटो व दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार तस्कर बरियारपुर निवासी मो शरीफ अंसारी के पुत्र मो मनान अंसारी व जबाबीपुर निवासी आनंद सिंह के पुत्र जयकरण सिंह को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इस संबंध में जमादार रजत कुमार चौधरी के आवेदन पर मद्य निषेध थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
डिज्नीलैंड मेला देखने गये युवक की बाइक चोरी
पुपरी. नगर स्थित सिनेमा हॉल परिसर के पीछे लगाएं गए डिज्नीलैंड मेला को देखने के लिए गए युवक की बाइक अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली. इस संबंध में बैलहाट बसंत चौक निवासी शंकर कुमार के आवेदन पर स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज की है. आवेदन में शंकर कुमार ने बताया है कि घटना के शाम वह डिज्नीलैंड मेला देखने ग्लैमर बाइक से गया था. जिस दौरान अज्ञात चोरों ने उसकी बाइक चोरी कर ली.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




