आठ कार्टन शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 22 Jul 2024 9:42 PM
थाने की पुलिस टीम ने बीती रात गुप्त सूचना पर छोटी सौरिया गांव में छापेमारी कर आठ कार्टन विदेशी शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया.
बोखड़ा. थाने की पुलिस टीम ने बीती रात गुप्त सूचना पर छोटी सौरिया गांव में छापेमारी कर आठ कार्टन विदेशी शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तस्कर की पहचान छोटी सौरिया गांव निवासी सुनील कुमार पटेल एवं लड्डु कुमार के रुप में की गयी है. थानाध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार ने इसकी पुष्टि की है. बिहार मद्य निषेध व उत्पाद अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार दोनों तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. खेत जुताई का बकाया मांगने पर मारपीट कर जख्मी किया, प्राथमिकी
बोखड़ा. थाना क्षेत्र के उखड़ा गांव में ट्रैक्टर से खेत जुताई का बकाया रुपया मांगने पर कुछ लोगों ने रविरंजन तिवारी को मारपीट कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया है. इस दौरान बीच बचाव करने आए उसके परिजन के साथ भी मारपीट की गयी. जख्मी का इलाज पहले स्थानीय स्तर पर निजी चिकित्सक से करायी गयी. स्थिति में सुधार नही होने पर एसकेएमसीएच, मुजफ्फरपुर में भर्ती कराया गया. एसकेएमसीएच ओपी की पुलिस के द्वारा जख्मी के भेजे गए फर्दबयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. प्राथमिकी में गांव के ही मुरारी तिवारी, गिरधारी तिवारी, पम्मी देवी पति मुरारी तिवारी, देवेंद्र तिवारी व चंद्रशीला देवी को नामजद किया गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










