भिट्ठा में पोखर में स्नान के दौरान डूबने से दो किशोरियों की मौत

Updated:
विज्ञापन

भिट्ठा थाना अंतर्गत छोटा मेघपुर गांव के वार्ड संख्या आठ में स्थित महादेव मंदिर पोखर में स्नान करने गयी दो किशोरी की मौत डूबने से हो गयी.

विज्ञापन

सुरसंड. भिट्ठा थाना अंतर्गत छोटा मेघपुर गांव के वार्ड संख्या आठ में स्थित महादेव मंदिर पोखर में स्नान करने गयी दो किशोरी की मौत डूबने से हो गयी. मृत दोनों किशोरी की पहचान छोटा मेघपुर वार्ड संख्या नौ निवासी सिकंदर सहनी की पुत्री गोल्डन कुमारी (16 वर्ष) व भरोस सहनी की पुत्री खुशबू कुमारी (13 वर्ष) के रूप में हुई है. पंचायत के मुखिया ध्रुवनारायण चौधरी ने बताया कि दोनों किशोरी बुधवार की दोपहर दिवाली के मद्देनजर घर की साफ-सफाई कर उक्त पोखर में स्नान करने गयी थी. इसी क्रम में एक किशोरी फिसलकर गहरे पानी में चली गयी. उसे बचाने गयी दूसरी किशोरी भी डूब गयी. दोनों किशोरी के घर लौटने में हुई देरी पर परिजन खोजने निकले. इसी बीच पोखर में दोनों का शव उपलाता हुआ दिखायी दिया. ग्रामीणों के सहयोग से दोनों शवों को पानी से बाहर निकाला गया. मौत की खबर मिलते ही दोनों के परिवार में कोहराम मच गया. इस दौरान वहां सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गयी. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रविकांत कुमार व प्रशिक्षु पुअनि रजनीश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पर, मृत दोनों किशोरी के परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन