बर्थ-डे पार्टी के दौरान चाकूबाजी में युवक समेत दो लहूलुहान

नगर के सिनेमा रोड स्थित कैफे में गुरुवार की रात्रि में बर्थ-डे पार्टी के दौरान विवाद में चाकूबाजी हुई.
सीतामढ़ी. नगर के सिनेमा रोड स्थित कैफे में गुरुवार की रात्रि में बर्थ-डे पार्टी के दौरान विवाद में चाकूबाजी हुई. इसमें युवक समेत दो व्यक्ति लहूलुहान हो गया. घायल मेहसौल थाना क्षेत्र के फिजिकल गली निवासी राकेश कुमार सिंह एवं बथनाहा थाना क्षेत्र के हरिबेला गांव निवासी राजेश कुमार के पुत्र ओमप्रकाश कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. प्राथमिक उपचार के बाद ओमप्रकाश कुमार को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार, बर्थ-डे पार्टी के दौरान पूर्व के विवाद को लेकर आरोपी ने दोनों के उपर चाकू से हमला कर दिया. नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विनय प्रताप सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है. अभी तक किसी पक्ष के द्वारा प्राथमिकी दर्ज करने हेतु आवेदन नहीं दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




