ग्रामीण चिकित्सक हरि सिंह हत्याकांड के दो अभियुक्त गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

10 सितंबर को ग्रामीण चिकित्सक हरि सिंह की हत्या में आरोपित दो नामजद अभियुक्तों को स्थानीय पुलिस ने गुप्ता सूचना के आधार पर छापेमारी कर गिरफ्तार लिया है.

विज्ञापन

बथनाहा. प्रखंड अंतर्गत सहियारा थाना क्षेत्र के बदुरी गांव में बीते 10 सितंबर को ग्रामीण चिकित्सक हरि सिंह की हत्या में आरोपित दो नामजद अभियुक्तों को स्थानीय पुलिस ने गुप्ता सूचना के आधार पर छापेमारी कर गिरफ्तार लिया है. गिरफ्तार अभियुक्तों में बदुरी गांव के ही धैरज सिंह के पुत्र रविंद्र प्रसाद सिंह व नवल किशोर सिंह के पुत्र संतोष सिंह है. स्थानीय थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि घटना में संलिप्त अन्य 13 नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी का प्रयास जारी है. संभावित ठिकानों का पता लगाया जा रहा है. जल्द ही सभी पुलिस गिरफ्त में होंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन