महिला की हत्या कर शव को बोरा में रखकर फेंका

Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र की भगवानपुर पंचायत अंतर्गत चोटाही गांव के सरेह में बोरा में एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है.

विज्ञापन

रीगा. थाना क्षेत्र की भगवानपुर पंचायत अंतर्गत चोटाही गांव के सरेह में बोरा में एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. स्थानीय लोगों ने बताया कि शव देखने से लगता है कि करीब दो दिन पहले महिला का हत्या कर शव को बोरा में डालकर फेंक दिया गया है. महिला की पहचान चोटाही गांव के वार्ड 16 निवासी सुरविन्दर दास के करीब 24 वर्षीय पत्नी दुर्गा देवी के रूप में की गई है. घटना के बाद से मृतक महिला के घर के सभी सदस्य फरार है. जानकारी के अनुसार महिला का मायके मेजरगंज थाना क्षेत्र के खैरवा पंचायत अंतर्गत बैदनाथपुर गांव बताया गया है. मृत महिला की शादी करीब 5 वर्ष पूर्व हुई थी. महिला को तीन साल की एक पुत्री भी है. घटना को लेकर थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि शव मिलने की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. वहीं पुलिस के द्वारा सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन