एक देसी पिस्टल एवं दो चाकू के साथ तीन युवक गिरफ्तार

थाना क्षेत्र अंतर्गत सलेमपुर कोठीया मोड़ के पास पुलिस द्वारा वाहन जांच के दौरान तीन व्यक्ति को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है.
तरियानी: थाना क्षेत्र अंतर्गत सलेमपुर कोठीया मोड़ के पास पुलिस द्वारा वाहन जांच के दौरान तीन व्यक्ति को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है. वहीं एसपी अनंत कुमार राय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मथुरापुर थाना फतेहपुर निवासी शाहनवाज खान, पिता कलाम खान एवं कमलेश सिंह, पिता स्व.रामभरण सिंह और बेलसंड थाना क्षेत्र के कोठा निवासी मोहम्मद सुफियान, पिता समसुल खान को एक देशी पिस्टल एवं दो चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने कहा कि थानाध्यक्ष विनय कुमार द्वारा कांड दर्ज कर सभी बिंदुओं की जांच करते हुए अग्रतर कार्रवाई की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




