मूर्ति विसर्जन जुलूस में करेंट से तीन व्यक्ति जख्मी
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मूर्ति विसर्जन के दौरान मंगलवार की शाम ग्यारह हजार विद्युत प्रवाहित तार की संपर्क में आने से तीन व्यक्ति गंभीर तौर पर जख्मी हो गए.
विज्ञापन
चोरौत. श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मूर्ति विसर्जन के दौरान मंगलवार की शाम ग्यारह हजार विद्युत प्रवाहित तार की संपर्क में आने से तीन व्यक्ति गंभीर तौर पर जख्मी हो गए.थाना क्षेत्र के स्थानीय बाल गोपाल पूजा समिति ने प्रतिमा विसर्जन से पूर्व गाजे बाजे के साथ नगर भ्रमण को निकला था. इसी क्रम में स्थानीय नीमबारी बाजार के समीप गाड़ी पर रखें डीजे की अधिक ऊंचाई होने के कारण तार के संपर्क में आ गया. जिसके कारण डीजे लदी ट्रॉली में करेंट आ गया. जिसके संपर्क में आने से चोरौत पूर्वी पंचायत के स्थानीय निवासी विनोद झा के पुत्र सूरज कुमार, चोरौत उत्तरी पंचायत के स्थानीय निवासी बद्री ठाकुर के पुत्र संजय ठाकुर एवं स्व जीवनाथ मंडल के पुत्र अमर मंडल जख्मी हो गया. तीनों को समिति के सदस्य के साथ ही स्थानीय लोग उपचार के लिए स्थानीय सीएचसी लाया, जहां उपस्थित चिकित्सक डॉ विकास कुमार सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी के चिंताजनक स्थिति को देखते हुए उपचार के लिए सदर अस्पताल सीतामढ़ी रेफर कर दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










