बैनर फटने से नाराज कोचिंग संचालक ने छात्र को कमरे में बंद कर पीटा

Updated:
विज्ञापन

नगर थाना क्षेत्र के भूप भैरो गांव में सोमवार को सुबह कोचिंग संस्थान का पोस्टर फटने से बौखलाए कोचिंग संचालक ने छात्र को कमरे में बंद कर बेरहमी से पिटाई कर दी.

विज्ञापन

सीतामढ़ी. नगर थाना क्षेत्र के भूप भैरो गांव में सोमवार को सुबह कोचिंग संस्थान का पोस्टर फटने से बौखलाए कोचिंग संचालक ने छात्र को कमरे में बंद कर बेरहमी से पिटाई कर दी. जख्मी छात्र को इलाज के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. बताया जा रहा है कि बीती रात कुछ लड़के गिट्टी फेंक रहे थे. उस गिट्टी से कोचिंग संस्थान का बैनर फट गया. इससे आक्रोशित कोचिंग संचालक ने सुबह में छात्र को बुलाकर कोचिंग के कमरे में बंद कर दिया. बाद में कोचिंग संचालक ने कुछ लोगों के साथ मिलकर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी. थानाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह ने कहा कि आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन