नहाने के दौरान पोखर में डूबने से किशोर की मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 21 Jun 2024 9:17 PM
मुख्यालय से सटे जब्दी पोखर में शुक्रवार को नहाने के दौरान डूबने से एक किशोर की मौत हो गयी.
परिहार. मुख्यालय से सटे जब्दी पोखर में शुक्रवार को नहाने के दौरान डूबने से एक किशोर की मौत हो गयी. जिसकी पहचान पूर्वी चंपारण जिले के छौड़ादानो निवासी रामबाबू चौधरी के 15 वर्षीय पुत्र विवेक कुमार के रूप में हुई है. वह नौंवी कक्षा का छात्र था. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सीतामढ़ी भेज दिया है. जानकारी के मुताबिक, विवेक बचपन से ही अपने नाना धामी टोल निवासी राम एकबाल चौधरी के घर पर रहकर पढ़ाई करता था. शुक्रवार को कोचिंग से आने के बाद वह तालाब में नहाने चला गया. गहरे पानी में जाने के कारण वह डूबने लगा. बाद में आसपास के लोग उसे तालाब से निकाल कर इलाज के लिए सीएचसी परिहार ले गए. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










