रून्नीसैदपुर में पोखर में डूबने से किशोर की मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 May 2024 8:17 PM
थाना क्षेत्र की देवनाबुजुर्ग पंचायत के बलिगढ़ गांव के निकट ईंट भट्ठा के पास स्थित पोखर (मिट्टी काटने से बने गड्ढे) में डूब जाने से एक करीब 12 वर्षीय किशोर की मौत हो गयी.
रून्नीसैदपुर (सीतामढ़ी). थाना क्षेत्र की देवनाबुजुर्ग पंचायत के बलिगढ़ गांव के निकट ईंट भट्ठा के पास स्थित पोखर (मिट्टी काटने से बने गड्ढे) में डूब जाने से एक करीब 12 वर्षीय किशोर की मौत हो गयी. जिसकी पहचान बलिगढ गांव निवासी अशोक धनकार के पुत्र चिंटू कुमार के रूप में की गयी है. बताया गया कि किशोर शनिवार की शाम को खेलने अपने घर से निकला था, लेकिन देर रात्रि तक वह घर पर नहीं पहुंच सका. उसके परिजनों द्वारा उसकी खोजबीन की गयी, किंतु पता नहीं चल सका. देर रात्रि को परिजन थक-हार कर घर चले गये. रविवार की सुबह उस रास्ते से गुजर रहे ग्रामीणों ने उस पोखर में एक शव को उपलाते हुये देखा. बात गांव में फैल गयी. शव मिलने की खबर से अफरातफरी का माहौल कायम हो गया तथा ग्रामीणों की भीड़ वहां इकट्ठा हो गयी. ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. शव मिलने की खबर मिलते ही चिंटू के परिजन भी वहां पहुंचे. पुलिस के पहुंचने पर शव को पोखर से बाहर निकाला गया, जहां परिजनों व ग्रामीणों ने उसकी पहचान लापता चिंटू कुमार के रूप में की. मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल सीतामढ़ी भेज दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










