निर्वाचन कार्य मे लापरवाही बरतने पर शिक्षक निलंबित

Updated:
विज्ञापन

प्रखंड नियोजन समिति सचिव सह प्रखंड विकास पदाधिकारी बलवंत कुमार पांडेय ने निर्वाचन संबंधित दायित्वों के निर्वाहन में लापरवाही बरतने एवं वरीय अधिकारी के आदेश की अवहेलना किए जाने पर शिक्षक प्रभात कुमार मिश्र को निलंबित कर दिया है.

विज्ञापन

पुरनहिया : प्रखंड नियोजन समिति सचिव सह प्रखंड विकास पदाधिकारी बलवंत कुमार पांडेय ने निर्वाचन संबंधित दायित्वों के निर्वाहन में लापरवाही बरतने एवं वरीय अधिकारी के आदेश की अवहेलना किए जाने पर शिक्षक प्रभात कुमार मिश्र को निलंबित कर दिया है. शिक्षक श्रीमिश्र वर्तमान में मध्य विद्यालय कटैया में पदस्थापित है. साथ ही मतदान केंद्र संख्या 56 के बीएलओ का भी कार्य कर रहे थे. निलंबन की कार्रवाई को लेकर प्रखंड नियोजन समिति की बैठक मंगलवार को प्रखंड कार्यालय में आयोजित की गयी थी. मालूम हो कि निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी ने पत्र द्वारा शिक्षक श्रीमिश्र पर कार्य में लापरवाही बरतने व उच्चाधिकारी के आदेश की अवहेलना करने पर विभागीय कार्रवाई करने का निर्देश दिया था. उक्त निर्देश के आलोक में शिक्षक श्रीमिश्र को निलंबित करते हुए उनका मुख्यालय प्राथमिक विद्यालय बसंत जगजीवन टोला मुसहरी निर्धारित किया गया है. बैठक में प्रमुख प्रमोद साह,प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सत्येंद्र कुमार झा सहित अन्य उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन