बाल मजदूरी पर कड़ी कार्रवाई, 2 दुकानदारों पर एफआइआर

Updated:
विज्ञापन

बाल मजदूरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, दो दुकानों से मुक्त कराए गए बच्चे. दुकानदारों पर FIR(AI IMAGE)

रीगा के मिल चौक पर बाल मजदूरी के खिलाफ छापेमारी में दो बच्चों को मुक्त कराया गया। श्रम विभाग ने दो दुकानदारों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन

रीगा. प्रखंड क्षेत्र के मिल बाजार चौक पर बुधवार को श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी विशाल कुमार सिंह के नेतृत्व में बाल मजदूरी को लेकर छापेमारी अभियान चलाया गया. छापेमारी टीम ने मिल चौक स्थित दीपू किराना स्टोर के संचालक कमल राय की दुकान और बालाजी स्टोर के संचालक पिंटू अग्रवाल की दुकान से दो बच्चों को बाल मजदूरी से मुक्त कराया. दोनों नाबालिगों से दुकानों पर काम कराया जा रहा था. श्रम पदाधिकारी ने दोनों दुकानदारों के खिलाफ बाल मजदूरी अधिनियम के तहत लिखित शिकायत देकर संबंधित थाने में एफआइआर दर्ज कराई है. श्रम पदाधिकारी ने कहा कि जिले में बाल मजदूरी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन