एससी एसटी एक्ट की आरोपित महिला गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

थाना पुलिस ने रविवार को थाना क्षेत्र के हरपुर कला गांव निवासी राजेंद्र साह की पत्नी निभा देवी को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

मेजरगंज. थाना पुलिस ने रविवार को थाना क्षेत्र के हरपुर कला गांव निवासी राजेंद्र साह की पत्नी निभा देवी को गिरफ्तार किया है. जिसे सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. गिरफ्तार महिला पूर्व के एक मामले में एससी एसटी सहित अन्य धाराओं में आरोपित थी, इसकी पुष्टि थानाध्यक्ष ललित कुमार ने की है. –11 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार मेजरगंज. गुप्त सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने रविवार को मुख्यालय बाजार के कब्रिस्तान के पीछे से 11 लीटर अंग्रेजी नेपाली शराब जब्त किया. वही तस्कर सहियारा थाना क्षेत्र के शाहपुर शीतलपट्टी निवासी रविंद्र राय को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार के विरुद्ध सोमवार को स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. –53 लीटर विदेशी शराब जब्त, तस्कर फरार नानपुर. थाना क्षेत्र के मझौर पंचायत के मोहम्मदपुर गांव में गुप्त सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष अशोक कुमार, पुअनि अनिल कुमार सिंह व पीटीसी जुली कुमारी ने पुलिस बल के साथ महेश्वर महतो के फूस के घर पर छापेमारी कर करीब 53.475 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है. जबकि तस्कर भागने में सफल रहा. तस्कर की पहचान मोहम्मदपुर गांव निवासी महेश्वर महतो उर्फ तोतरवा व उमा शंकर महतो पिता विनोद महतो के रूप में की गयी है. थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गयी थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन