22.50 लीटर देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 20 Sep 2024 7:50 PM
नगर थाने की पुलिस टीम ने गुरुवार शाम भासर गोट में छापेमारी कर देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया.
सीतामढ़ी. नगर थाने की पुलिस टीम ने गुरुवार शाम भासर गोट में छापेमारी कर देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. जिसकी पहचान स्थानीय उस्मान दर्जी के पुत्र सादिक मोहम्मद के रुप में की गयी है. तलाशी के दौरान उसके घर से कुल 22.50 लीटर देसी शराब बरामद किया गया है. पुनौरा में तीन किलोग्राम गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार सीतामढ़ी. पुनौरा थाने की पुलिस ने गुरुवार की शाम पुनौरा विनवा टोला में छापेमारी कर तीन किलोग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तस्कर की पहचान गांव के नथुनी हाथी के पुत्र भगवान हाथी के रुप में की गयी है. थानाध्यक्ष आलोक कुमार यादव ने बताया कि तस्कर के पास से तीन किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है. चारपहिया वाहन से 98 कार्टन शराब जब्त, तस्कर फरार रीगा. थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना पर गुरुवार की रात रामनगर गांव के पास चारपहिया वाहन से 98 कार्टन नेपाली सौंफी शराब जब्त किया है. हालांकि पुलिस के अनुसार, चालक व तस्कर अंधेरा का लाभ उठाकर भाग निकला. पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त वाहन (बीआर 30बी 1881) जब्त कर इस मामले में बिहार मद्य निषेध व उत्पाद अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










