कांटा चौक से 15 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

नगर थाने की पुलिस टीम ने सोमवार को भूपभैरो कांटा चौक के पास छापेमारी कर नेपाल निर्मित सौंफी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया

विज्ञापन

सीतामढ़ी. नगर थाने की पुलिस टीम ने सोमवार को भूपभैरो कांटा चौक के पास छापेमारी कर नेपाल निर्मित सौंफी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तस्कर की पहचान गांव के ही रामप्रवेश महतो के रुप में की गयी है. नगर थानाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर के पास से कुल 15 लीटर शराब बरामद किया गया है. इस संबंध में मद्य निषेध अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. डुमरा में अचानक सड़क पर गिरा पेड़, लगा घंटों जाम सीतामढ़ी. डुमरा साइंस कॉलेज के पास सोमवार को उस समय अफरातफरी मच गयी, जब बिना तेज हवा के एक पेड़ सड़क किनारे गिर गया. हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ. लेकिन घंटों सड़क जाम रहा. जिससे आने जाने वाले को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा. घटनास्थल से महज कुछ ही दूरी पर वन विभाग का कार्यालय है, लेकिन घटनास्थल पर कोई भी कर्मी आना उचित नहीं समझे. स्थानीय लोगों के सहयोग से पेड़ को सड़क किनारे से हटाया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन