कन्हौली में 142 बोतल सौंफी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

कन्हौली थाने की पुलिस ने मंगलवार की दोपहर इंदरवा गांव के समीप एक मोटरसाइकिल सवार तस्कर को नेपाली देसी सौंफी शराब के साथ गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

सोनबरसा. कन्हौली थाने की पुलिस ने मंगलवार की दोपहर इंदरवा गांव के समीप एक मोटरसाइकिल सवार तस्कर को नेपाली देसी सौंफी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. जिसकी पहचान भुतही थाना क्षेत्र के मुबारकपुर वार्ड नंबर 12 निवासी मोहम्मद मजलुम मंसूर के पुत्र मोहम्मद अफताब मंसूरी के रूप में की गयी है. थानाध्यक्ष सेंटू कुमार ने बताया कि तस्कर नेपाल से अपनी पैशन प्रो मोटरसाइकिल(बीआर 30 डब्ल्यू 3388) पर जुट की बोरी में 300 एमएल के 142 बोतल नेपाली देसी सौंफी शराब पायी गयी. इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन