पुलिस देख 130 बोतल विदेशी शराब से लदी बाइक छोड़कर तस्कर फरार
जिले में शराब तस्करों पर नकेल कसने के लिए एसपी अनंत कुमार राय के निर्देश पर नगर थाना पुलिस द्वारा शहरी क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है.
शिवहर: जिले में शराब तस्करों पर नकेल कसने के लिए एसपी अनंत कुमार राय के निर्देश पर नगर थाना पुलिस द्वारा शहरी क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. वहीं गुरुवार की सुबह शहर के खादी भंडार के पास नगर थाना पुलिस को देखकर 180 एमएल का 130 पीस कार्टून पैक में विदेशी शराब से लदी एक बाइक छोड़कर तस्कर फरार हो गया. उक्त जानकारी देते हुए नगर थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक पैशन प्रो बाइक बीआर 06 ए 2389 पर सवार एक बोरा में शराब लेकर शहर की तरफ जा रहा है. जिसको लेकर नगर थाना एसआई रामायण कुमार एवं एसटीएफ एसआई विशेश्वर सिंह नेतृत्व में टीम गठित कर शराब तस्कर का पीछा किया गया. परंतु पुलिस गिरफ्त से शराब तस्कर फरार होने में सफल रहा.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए