सीतामढ़ी में दर्दनाक सड़क हादसा, पेट्रोल पंप से लौट रहे तीन दोस्तों को पिकअप ने रौंदा, दो की मौत

Updated:
विज्ञापन

सड़क हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहन

सीतामढ़ी के बथनाहा थाना क्षेत्र में योगवाना मोड़ के पास हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. तीनों दोस्त पेट्रोल पंप से लौट रहे थे. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

सीतामढ़ी से रतिकांत झा की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

सीतामढ़ी जिले के बथनाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत योगवाना मोड़ के समीप रविवार को हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मृतकों के परिवारों में मातम पसर गया.

जानकारी के अनुसार योगवाना निवासी शिवम कुमार (18), आलोक कुमार (18) और मंजित कुमार एक बाइक पर सवार होकर पेट्रोल पंप गए थे. लौटने के दौरान योगवाना मोड़ के पास उनकी बाइक एक पिकअप वाहन से टकरा गई.

हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर काफी तेज थी, जिससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े. हादसे में शिवम कुमार और आलोक कुमार की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं मंजित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया.

घायल को बेहतर इलाज के लिए किया गया रेफर

स्थानीय लोगों की मदद से घायल मंजित कुमार को तत्काल सीतामढ़ी सदर अस्पताल पहुंचाया गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया.

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद बथनाहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने दुर्घटना के कारणों और संबंधित वाहन की पहचान को लेकर जांच शुरू कर दी है.

गांव में पसरा मातम

परिजनों के अनुसार मृतक शिवम कुमार अपने तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था. हादसे की खबर मिलते ही परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया.

घटना के बाद योगवाना गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक का माहौल है. स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए यातायात सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन