Sitamarhi एसपी की कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप, 29 अफसरों को मिली सजा, देखें लिस्ट
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 25 Nov 2024 8:55 AM
Sitamarhi: सीतामढ़ी एसपी ने कर्तव्य के प्रति लापरवाही के आरोप में 29 पुलिस अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की है. उन्होंने ईमानदारी से काम करने वाले कुछ पुलिस को पुरस्कृत करने का भी फैसला किया है.
Sitamarhi: बिहार के सीतामढ़ी जिला के एसपी मनोज तिवारी की सख्ती से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. कर्तव्य के प्रति लापरवाह पुलिस अधिकारी उनके रडार पर हैं. काम में कोताही बरतने वाले 29 पुलिस अधिकारियों के खिलाफ उन्होंने कार्रवाई की है. इसके अलावा कई अधिकारियों को चेतावनी भी दी गई है. वहीं, ईमानदारी से काम करने वाले कई अफसरों को पुरस्कृत भी किया गया है.
29 अफसरों को सजा
एसपी मनोज तिवारी ने थाना प्रभारियों और नोडल अफसरों को वारंट, कुर्की, गैर जमानतीय वारंट और इश्तेहार का निष्पादन करने का निर्देश दिया था. 16 और 17 नवंबर को प्रतिवेदन सौंपने को कहा गया था. इसके बावजूद 29 थानाध्यक्ष और नोडल पदाधिकारियों ने एसपी के इस आदेश को नहीं माना. कन्हौली और नानपुर थानाध्यक्ष ने एक-एक मामले का निबटारा किया, जिसे उन्होंने महज खानापूर्ति बता दिया. एसपी मनोज तिवारी अफसरों के इस रवैये से काफी खफा हो गए और उनकी सेवा पुस्तिका में एक-एक ‘घोर निंदन’ की सजा दी.
सजा होने वालों की लिस्ट
एसपी मनोज तिवारी ने जिन थानाध्यक्षों पर कार्रवाई की है उनके नाम हैं…
- डुमरा के अमरेन्द्र कुमार
- पुनौरा के आलोक कुमार यादव
- सुप्पी के विष्णुदेव
- गाढ़ा के रॉकी कुमार
- परिहार के राज कुमार गौतम
- बथनाहा के धनंजय चौधरी
- बोखड़ा के त्रिपुरारी कुमार
- परसौनी के ओमपुकार प्रिय
- नानपुर के अशोक कुमार
- चोरौत के सुखविंद्र नैन
- कन्हौली के सेंटू कुमार
नोडल अफसरों के नाम
- डुमरा थाना के श्रवण कुमार
- पुनौरा के राणा अतुल
- सुप्पी के तालकेश्वर कुमार
- गाढ़ा के अनुज कुमार
- परिहार के दीनदयाल उपाध्याय
- बथनाहा के सत्येंद्र कुमार
- चोरौत के अजीत कुमार रंजन
- नानपुर के अशोक कुमार
- बोखड़ा के त्रिपुरारी कुमार राय
- परसौनी के उदय कुमार
- नानपुर के ओम प्रकाश
- कन्हौली के दिग्विजय कुमार सिंह
नौ पुलिस अफसरों को पुरस्कार
एसपी मनोज तिवारी ने बेहतर काम करने वाले नौ थानों के पुलिस अफसरों को उनकी सेवा पुस्तिका में एक-एक ‘सुसेवांक’ से पुरस्कृत किया है. इनके नाम हैं…
- मेहसौल थाना की अपर थानाध्यक्ष कुमारी पुष्पा
- सहियारा के प्रमोद कुमार
- बेलसंड के पुअनि जयशंकर सिंह
- भिट्ठा के रजनीश कुमार
- बैरगनिया के सअनि कुमोद कुमार
- बेला के संतोष कुमार
- भुतही के राज दीपक
- रीगा के राकेश आनंद
- बाजपट्टी के कन्हैया सम्राट
इसे भी पढ़ें: Bihar Weather: बिहार की हवा में घुला पॉल्यूशन, पश्चिमी विक्षोभ बदलेगा मौसम, जानें IMD का लेटेस्ट अपडेट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










