Sitamarhi: सहेलियों संग नहाने गई पांचवीं की छात्रा की पोखर में डूबकर मौत, गांव में पसरा मातम

Updated:
विज्ञापन

छात्रा वर्षा कुमारी

सीतामढ़ी के सोनबरसा में सहेलियों के साथ सरकारी पोखर में नहाने गई 11 वर्षीय वर्षा कुमारी की डूबने से मौत हो गई. दो बच्चियां किसी तरह बाहर निकल आईं, लेकिन वर्षा को नहीं बचाया जा सका. घटना के बाद परिवार और गांव में शोक का माहौल है. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

सीतामढ़ी के सोनबरसा से वीरेन्द्र कुमार यादव की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

Sitamarhi News: सोनबरसा थाना क्षेत्र के पिपरा परसाईंन टोला जानकी नगर वार्ड संख्या-2 में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में 11 वर्षीय छात्रा की पोखर में डूबने से मौत हो गई. घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

मृतका की पहचान विजय राय की पुत्री वर्षा कुमारी के रूप में हुई है. वह गांव के प्राथमिक विद्यालय में पांचवीं कक्षा की छात्रा थी और पढ़ाई में रुचि रखने वाली मेधावी बच्ची बताई जाती है.

सहेलियों के साथ नहाने गई थी वर्षा

जानकारी के अनुसार वर्षा कुमारी रविवार दोपहर अपने गांव की दो अन्य बच्चियों के साथ सरकारी पोखर में नहाने गई थी. नहाने के दौरान तीनों बच्चियां अचानक गहरे पानी की ओर चली गईं और डूबने लगीं. किसी तरह दो बच्चियां खुद को बचाकर बाहर निकल आईं, लेकिन वर्षा गहरे पानी में समा गई. इसके बाद दोनों बच्चियों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को सूचना दी.

ग्रामीणों ने शुरू की तलाश

बच्चियों की आवाज सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और वर्षा की तलाश शुरू की. काफी खोजबीन के बाद पोखर में ही उसका शव दिखाई दिया, जिसे बाहर निकाला गया. घटना की सूचना मिलते ही सोनबरसा थाना के अवर निरीक्षक धीरज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की.

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मामले की जांच की जा रही है.

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

बताया जाता है कि वर्षा दो बहनों और एक भाई के बीच की संतान थी. उसकी असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. मां संजू देवी अपनी बेटी को याद कर बार-बार बेसुध हो जा रही हैं. परिजनों की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे. गांव में भी मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है और हर कोई इस दर्दनाक घटना से स्तब्ध है.

एक पल में हंसता-खेलता बचपन हमेशा के लिए खामोश हो गया. जिस बेटी को परिवार बड़े सपनों के साथ पढ़ा-लिखा रहा था, उसकी अचानक हुई मौत ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन