सीतामढ़ी: आकांक्षी जिलों की सूची में बरकरार रखा तीसरा पायदान, समीक्षा बैठक में पहुंचे संयुक्त सचिव

Author Raushan kumar|Edited by Sumit Kumar
Updated:
विज्ञापन

फ़ोटो- बैठक में शामिल डीएम व अन्य | Prabhat Khabar Network

सीतामढ़ी जिला आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत 'चैम्पियंस ऑफ डैशबोर्ड' पर जारी डेल्टा रैंकिंग में इंफ्रास्ट्रक्चर इंडिकेटर में देश में तीसरे स्थान पर रहा. इस उपलब्धि की समीक्षा के लिए संयुक्त सचिव संजय अग्रवाल ने जिले का दौरा किया.

विज्ञापन

Sitamarhi District Development News: नीति आयोग ने आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत 'चैम्पियंस ऑफ डैशबोर्ड' पर जनवरी से मार्च की डेल्टा रैंकिंग जारी कर दी है.इस रैंकिंग में आकांक्षी जिला सीतामढ़ी ने देश के बुनियादी ढांचा संकेतक (इन्फ्रास्ट्रक्चर इंडिकेटर) में उत्कृष्ट कार्य करते हुए पूरे देश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है.इसके साथ ही, सभी पांच संकेतकों के ओवरऑल परिणाम में भी सीतामढ़ी ने देश के 112 आकांक्षी जिलों में राष्ट्रीय स्तर पर तीसरे पायदान पर अपनी मजबूत स्थिति बरकरार रखी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

संयुक्त सचिव सह नोडल अधिकारी ने की आकांक्षी प्रखंडों की समीक्षा

सीतामढ़ी की इस बड़ी उपलब्धि को लेकर शुक्रवार को कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के संयुक्त सचिव सह नोडल अधिकारी संजय अग्रवाल ने आकांक्षी जिला सीतामढ़ी और आकांक्षी प्रखंडों की प्रगति की एक विस्तृत समीक्षा बैठक की.समाहरणालय में आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में जिलाधिकारी (डीएम) रिची पांडेय, उप विकास आयुक्त (डीडीसी) संदीप कुमार, जिला योजना अधिकारी संतोष कुमार सुमन और सहायक योजना अधिकारी अमित कुमार समेत जिले के तमाम आला अधिकारी मुख्य रूप से शामिल हुए.

सीमित संसाधनों में बेहतरीन काम, देशभर के जिलों के लिए बना मिसाल

समीक्षा बैठक के दौरान संयुक्त सचिव संजय अग्रवाल ने डीएम रिची पांडेय के नेतृत्व में जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे नए प्रयोगों (नवाचारों), लगातार मॉनिटरिंग और विकास के प्रति प्रतिबद्धता की जमकर सराहना की . उन्होंने कहा कि सीतामढ़ी जिला प्रशासन ने सीमित संसाधनों के बावजूद विभिन्न विकासात्मक संकेतकों में उल्लेखनीय सुधार किया है . यह देश के अन्य आकांक्षी जिलों के लिए एक बेहतरीन और उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करता है


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन