सीतामढ़ी: डुमरा में चला यातायात जागरूकता अभियान, सुरक्षा नियमों पर दिया जोर
Published by : सुनील कुमार सिंह Updated At : 17 May 2026 3:23 PM
यातायात जागरूकता अभियान की शुरूआत करते पुलिस अधिकारी
Sitamadhi News: एसपी अमित रंजन के निर्देश पर डुमरा के बेरवास गांव में यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया. पुलिस ने ग्रामीणों को हेलमेट, सीट बेल्ट के उपयोग और ओवरस्पीडिंग से बचने के प्रति जागरूक करते हुए जिम्मेदारी से वाहन चलाने की अपील की.
Sitamadhi News: जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जिम्मेदार बनाने के लिए पुलिस प्रशासन ने सक्रियता बढ़ा दी है. एसपी अमित रंजन के निर्देश पर पुलिस निरीक्षक सह यातायात थानाध्यक्ष के नेतृत्व में डुमरा प्रखंड के बेरवास गांव में एक विशेष यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया. इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था.
लापरवाही बनती है हादसों की वजह, सतर्कता जरूरी
अभियान के दौरान यातायात पुलिस की टीम ने स्थानीय ग्रामीणों को सड़क सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अधिकांश सड़क हादसे नियमों की अनदेखी और तेज रफ्तार की लापरवाही के कारण होते हैं. अगर वाहन चालक सड़क पर चलते समय थोड़ी सी सतर्कता बरतें और नियमों का पूरी तरह पालन करें, तो असमय होने वाली मौतों और गंभीर हादसों को काफी हद तक रोका जा सकता है.
हेलमेट-सीट बेल्ट लगाने और नशा न करने की अपील
टीम ने लोगों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और कार चलाते समय सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की सलाह दी. इसके साथ ही निर्धारित गति सीमा का पालन करने, ओवरस्पीडिंग (तेज रफ्तार) से बचने, नशे की हालत में वाहन न चलाने और ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने की सख्त हिदायत दी गई. पुलिस ने ग्रामीणों के सवालों के सरल जवाब दिए और अपील की कि वे अपने परिवार को भी इसके लिए प्रेरित करें. पुलिस के अनुसार, जागरूकता बढ़ाने के लिए जिले में ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे.
सीतामढ़ी से राकेश कुमार राज की रिपोर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सुनील कुमार सिंह
सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










