एससीएसटी एक्ट मामले का आरोपित गिरफ्तार
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
नगर थाने की पुलिस ने सोमवार को एससीएसटी एक्ट मामले में आरोपी एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया.
विज्ञापन
सीतामढ़ी. नगर थाने की पुलिस ने सोमवार को एससीएसटी एक्ट मामले में आरोपी एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान पुनौरा थाना क्षेत्र के बनचौरी निवासी भिखारी सिंह के पुत्र सुधीर कुमार के रूप में की गयी है. आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. दो सगी बहन समेत चार नाबालिग लड़कियां गायब
आपके शहर में
विज्ञापन
सीतामढ़ी. थाना क्षेत्र के एक गांव से सोमवार की सुबह से दो बहन सहित चार नाबालिग लडकी के गायब होने की सूचना से हडकंप मच गया है. सूचना मिलने पर सदर एसडीपीओ-1 राम कृष्णा, नगर थानाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह गायब लड़कियों के घर पहुंचकर परिजन से पूछताछ के बाद जांच शुरू कर दिया. जानकारी के अनुसार, दो लडकी डुमरा स्थित कमला गर्ल्स हाइस्कूल व दो लडकी बाजार जाने की बात कहकर घर से निकली थी. सभी लडकियां अपना आधार कार्ड, सर्टिफिकेट के साथ रुपये भी घर से लेकर जाने की बात सामने आयी है. सदर एसडीपीओ-1 ने बताया कि लडकियों की खोजबीन शुरू कर दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन