पुनौराधाम में पुलिस अफसर के साथ तैनात होंगे सैप के जवान
पुनौराधाम स्थित जानकी मंदिर में पुलिस अफसर के साथ सैप के जवानों की तैनाती की जायेगी. इसको लेकर एसपी मनोज कुमार तिवारी ने तैनाती का आदेश दिया है.
सीतामढ़ी. पुनौराधाम स्थित जानकी मंदिर में पुलिस अफसर के साथ सैप के जवानों की तैनाती की जायेगी. इसको लेकर एसपी मनोज कुमार तिवारी ने तैनाती का आदेश दिया है. जानकी जन्मभूमि पुनौराधाम मंदिर न्यास समिति के सदस्य बुधवार को मंदिर की सुरक्षा को लेकर एसपी से मिला था. विगत कुछ महीनों से असामाजिक तत्व मंदिर के आसपास मंडराते रहते हैं. कभी-कभी छोटी छोटी घटनाएं भी होती है. मंदिर में होमगार्ड के जवान भी तैनात हैं, लेकिन उसका खौफ नहीं है. अन्य प्रदेशों के तीर्थयात्री किसी भी समय मंदिर पहुंच जाते हैं. न्यास समिति के सदस्यों की बात को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने तुरंत पुनौरा थानाध्यक्ष को एक पुलिस अधिकारी सहित सैफ के जवानों को तैनात करने का आदेश दिया. प्रतिनिधि मंडल में न्यास समिति के सह सचिव उमेश चंद्र झा, सदस्य रघुनाथ प्रसाद, मनोज कुमार सिंह व श्रवण कुमार शामिल थे.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए