सहियारा में बाइक सवार से 1.50 लाख रुपये लूटे

Updated:
विज्ञापन

सहियारा थाना क्षेत्र के बसबिट्टी मोड़ के पास अज्ञात अपराधियों ने पिस्टल के बल बाइक सवार युवक से 1.50 लाख रुपये, लैपटॉप, मोबाइल व अन्य कागजात लूट लिया.

विज्ञापन

बथनाहा. सहियारा थाना क्षेत्र के बसबिट्टी मोड़ के पास अज्ञात अपराधियों ने पिस्टल के बल बाइक सवार युवक से 1.50 लाख रुपये, लैपटॉप, मोबाइल व अन्य कागजात लूट लिया. वहीं, विरोध करने पर रॉड से प्रहार कर बुरी तरह लहूलुहान कर दिया. जख्मी गोपाल सिंह थाना क्षेत्र के बसबिट्टी गांव निवासी सिंहेश्वर सिंह का पुत्र है. घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने इलाज हेतु मेजरगंज रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया. वहीं, सूचना मिलने पर पहुंचे सदर एसडीपीओ-1 राम कृष्णा ने थानाध्यक्ष के साथ घटनास्थल का जायजा लिया. ���ानाध्यक्ष रविकांत कुमार ने बताया कि जख्मी युवक गोपाल सिंह के आवेदन पर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. वहीं, मामले में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन