अवैध वसूली करने वाली एएनएम के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा

Updated:
विज्ञापन

सदर अस्पताल के टीकाकरण केंद्र पर बुधवार को एएनएम निर्मला

विज्ञापन

सीतामढ़ी. सदर अस्पताल के टीकाकरण केंद्र पर बुधवार को एएनएम निर्मला कुमारी के द्वारा बच्चों को टीका लगाने के बदले रुपये लेने के मामले को विभाग ने गंभीरता से लिया है. जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी कार्यालय से आरोपी एएनएम के खिलाफ कार्रवाई को लेकर पत्र जारी किया गया है. सदर अस्पताल के उपाधीक्षक को लिखे गये पत्र में कहा गया है कि 10 अप्रैल को सदर अस्पताल, सीतामढ़ी के प्रतिरक्षण केंद्र में प्रतिनियुक्त एएनएम निर्मला कुमारी द्वारा टीका हेतु आए लाभार्थी के परिजन से रूपये लिया जाता है. ऐसा कुछ आमजनों द्वारा इसका वीडियो प्रमाण सहित दिखाया गया है. जांच कर एएनएम निर्मला कुमारी पर अपने स्तर से उचित कार्रवाई की जाए. जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डा एके झा ने बताया कि एएनएम निर्मला कुमारी के द्वारा रुपये लेते वीडियो दिखाई गयी है. जिसके आलोक में उपाधीक्षक से जांच कर कार्रवाई करने की बात कही गयी है. विदित हो कि 10 अप्रैल को टीकाकरण केंद्र पर एएनएम के द्वारा लभार्थी से रुपये लिये जाने का फोटो व वीडियो सामने आया था.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन