देह व्यापार की सूचना पर बैरगनिया के पांच होटल में छापेमारी
डीएम रिची पांडेय व एसपी मनोज कुमार तिवारी के निर्देश पर सदर डीएसपी 1 रामकृष्णा ने रविवार को बैरगनिया नगर परिषद अंतर्गत आने वाले पांच होटल में छापेमारी की.
सीतामढ़ी. डीएम रिची पांडेय व एसपी मनोज कुमार तिवारी के निर्देश पर सदर डीएसपी 1 रामकृष्णा ने रविवार को बैरगनिया नगर परिषद अंतर्गत आने वाले पांच होटल में छापेमारी की. इस दौरान कुछ लोगों को आपत्तिजनक स्थिति में पाया गया. बताया गया कि बैरगनिया थाना अंतर्गत आने वाले पांच होटल में अनैतिक देह व्यापार का धंधा चल रहा है. इसके सत्यापान को लेकर सदर डीएसपी को जवाबदेही सौंपी गयी. श्री रामकृष्णा ने योजनाबद्ध तरीके से होटल में छापेमारी की, ताकि सूचना का सही सत्यापन हो सके. जिला प्रशासन ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि संदिग्ध लोगों का सत्यापन करने के साथ-साथ होटल संचालक व मैनेजर को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है. छापेमारी में थानाध्यक्ष कुंदन कुमार, सब इंस्पेक्टरI राहुल कुमार, सोनू कुमार, एएसआई पंचमनी कुमार व सदर क्यूआरटी समेत अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए