मां-बाप ने शराबी पुत्र को किया पुलिस के हवाले
नगर के बैलहाट मोहल्ला में शराबी पुत्र ने मां की जमकर पिटाई कर दी. घटना से आक्रोशित माता पिता ने शराबी पुत्र को पुलिस के हवाले कर दिया.
पुपरी. नगर के बैलहाट मोहल्ला में शराबी पुत्र ने मां की जमकर पिटाई कर दी. घटना से आक्रोशित माता पिता ने शराबी पुत्र को पुलिस के हवाले कर दिया. इस घटना को लेकर मारपीट की घटना में जख्मी प्रकाश धनकार की पत्नी राजकुमारी ने थाने में अपने पुत्र करण कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. आवेदन में राजकुमारी ने बताया है कि वह शाम के वक्त घर में पूजा कर रही थी. उसी समय उसका पुत्र करण आया और गाली देने लगा. विरोध किया तो उसकी पिटाई कर दी गयी. उसका बेटा शराब पी रखा था. पुलिस द्वारा करण कुमार का ब्रेथ एनेलाइजर से जांच की गयी. जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई है. चैनपुरा में पानी भरे गड्ढे में डूबने से अधेड़ की मौत
महिला ने दुर्व्यवहार व मारपीट की दर्ज करायी प्राथमिकी
पुपरी. थाना क्षेत्र के गंगवारा गांव में मारपीट की घटना में जख्मी कुशेश्वर पासवान की पत्नी सुनीता देवी ने स्थानीय थाने में एससीएसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें बररी गांव के अविनाश चौधरी, संतोष मिश्रा, बमबम मिश्र, बृजेश मिश्र, रूपेश साह व अन्य अज्ञात को आरोपी बनाया गया है. बताया है कि सात जून 2024 को वह घर में थी. उसी समय हरवे हथियार से लैस होकर आरोपीगण घर में घुसकर जातीय संबोधन के साथ गाली-गलौज, दुर्व्यवहार व मारपीट की और घर में तोड़फोड़ करने लगे. जेवरात छीन लिया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए