सीतामढ़ी: मेजरगंज पुलिस ने 34 लीटर नेपाली शराब के साथ नेपाली तस्कर को दबोचा

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

बिहार के मेजरगंज में पुलिस ने सीमावर्ती गांव से 34 लीटर नेपाली शराब के साथ एक नेपाली तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

विज्ञापन

Sitamarhi Liquor Smuggling: मेजरगंज थाना पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 34 लीटर नेपाली देशी शराब के साथ एक नेपाली तस्कर को गिरफ्तार किया है. कार्रवाई सोमवार देर शाम सीमावर्ती गांव माधोपुर मलिनिया में गश्त के दौरान की गई.

आपके शहर में

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: आलू की खेती से लाखों कमाना चाहते हैं? कृषि वैज्ञानिक ने बताए बंपर मुनाफे के आसान तरीके

नेपाल के सर्लाही का रहने वाला है आरोपी

गिरफ्तार तस्कर की पहचान नेपाल के सर्लाही जिला अंतर्गत गौर थाना क्षेत्र के पिपरा बाजार निवासी शैलेंद्र महतो के रूप में हुई है.

पुलिस ने उसके कब्जे से 34 लीटर नेपाली देशी शराब बरामद की.

गश्ती के दौरान हुई कार्रवाई

मेजरगंज थाना पुलिस की गश्ती टीम ने संदिग्ध गतिविधि के आधार पर कार्रवाई करते हुए तस्कर को दबोच लिया. बरामद शराब को जब्त कर आरोपी को थाना लाया गया.

उत्पाद अधिनियम के तहत दर्ज हुआ केस

गश्ती दल में शामिल एएसआई प्रदीप साह के आवेदन पर मंगलवार को मेजरगंज थाना में आरोपी के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई.

न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी

थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. साथ ही पुलिस पूरे मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.

यह भी पढ़ें: 21 साल से वही स्वाद… मुजफ्फरपुर के इस समोसे के लिए आज भी दूर-दूर से पहुंचते हैं लोग


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन