युवक की हत्या कर शव बगीचा में फेंका

हत्या अज्ञात अपराधियों द्वारा गला दबाकर कर दी. पुलिस ने बताया कि मृतक के गले पर निशान पाया गया है.
एसडीपीओ ने बताया कि घटनास्थल से पुलिस ने बियर की खाली बोतल व गांजा पीने के उपयोग में आने वाला सामान बरामद किया है. संदेह के आधार पर पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. उन्होंने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं पर बारीकी से जांच कर रही है. घटना में शामिल सभी अपराधी शीघ्र ही पुलिस की गिरफ्त में होगा. परिजन ने बताया कि रविवार की रात मृतक गांव में ही दोस्त के बहन की शादी में शरीक होने गया था. शादी संपन्न होने के बाद मृतक के घर वापस नहीं लौटने पर परिजन चिंतित थे. मृतक दो भाइयों में छोटा था. बड़ा भाई अमर कुमार अक्सर बीमार रहता है. वहीं पिता विकलांग हैं. मृतक दो भाइयों में छोटा था. मृतक की पांच बहनें है, जिसमें चार शादीशुदा है. परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है. जबकि जवान बेटे की मौत से मां बदहवास है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




