बेदौल में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, सास गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

ना अंतर्गत अलीनगर बेदौल गांव के अलीनगर टोला में दहेज के लिए ससुराल वालों पर विवाहिता की गला दबाकर हत्या करने का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

पुपरी. थाना अंतर्गत अलीनगर बेदौल गांव के अलीनगर टोला में दहेज के लिए ससुराल वालों पर विवाहिता की गला दबाकर हत्या करने का मामला सामने आया है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थानीय राजीव मंडल की पत्नी रिंकू देवी के शव को कब्जे में लेकर पोष्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सीतामढ़ी भेज दिया. मृतका के पिता व जिले के सुरसंड थाना अंतर्गत कंसारा गांव निवासी वीरेंद्र मंडल द्वारा इस संबंध में हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. प्राथमिकी में मृतका के ससुर सदावृक्ष मंडल उर्फ साधु मंडल, पति राजीव मंडल, देवर संजीव मंडल, ननद आरती कुमारी, गायत्री कुमारी व सास राजवती देवी को आरोपित किया गया है. मृतका के पिता वीरेंद्र मंडल ने पुलिस को दिये आवेदन में बताया है कि वर्ष-2019 में उन्होंने अपनी पुत्री रिंकू की शादी अलीनगर बेदौल के साधु मंडल के पुत्र राजीव मंडल के साथ सामर्थ्य के अनुरुप नगद, जेवरात, फर्नीचर आदि सामान देकर की थी. कुछ समय तक सबकुछ सामान्य रहा. इस दौरान रिंकू ने पुत्री मिस्टी व दिव्यांशी को जन्म दिया. इसके बाद नगद व जेवरात को लेकर ससुराल वालों के द्वारा प्रताड़ित किया जाने लगा. इसकी सूचना रिंकू अपने पिता को देती रही. बीते रविवार की देर शाम को एक रिश्तेदार से सूचना मिली कि ससुराल वालों द्वारा उसकी बेटी की हत्या कर दी गयी है. जब बेटी के ससुराल पहुंचा तो बेटी को मृत पाया. प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका की आरोपित सास राजवती देवी को गिरफ्तार कर लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन