दहेज में बाइक नहीं मिलने पर विवाहिता को मार डाला
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 17 Nov 2024 6:44 PM
थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव के वार्ड नंबर चार में दहेज में बाइक नहीं मिलने पर एक विवाहिता के गले में साड़ी का फंदा लगाकर उसकी हत्या कर दी गयी.
बाजपट्टी(सीतामढ़ी). थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव के वार्ड नंबर चार में दहेज में बाइक नहीं मिलने पर एक विवाहिता के गले में साड़ी का फंदा लगाकर उसकी हत्या कर दी गयी. मृतका की पहचान गांव के गणित साह की 21 वर्षीया पत्नी रंगीला देवी के रुप में की गयी है. उसकी शादी वर्ष 2021 में हिंदू रीति रिवाज से हुई थी. इस संबंध में मृतका की मां मधुबनी जिले के खिरोदर निवासी मंतोष देवी के फर्द बयान पर रविवार की देर शाम थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. दर्ज प्राथमिकी में मृतका के पति गणित साह, सास गीता देवी, ससुर भोला साह, देवर रंजीत कुमार, ननद रवीना देवी एवं नगीना देवी को आरोपित किया है. प्राथमिकी में कहा है कि उक्त सभी लोग पुत्री को दहेज में बाइक को लेकर प्रताड़ित करते थे. रविवार की सुबह 7:00 बजे जब उसके मारे जाने की सूचना मिली, तब उक्त लोग महमदपुर पहुंचे. वहां रंगीला के गले में साड़ी का फंदा लगा था तथा वह मृत पड़ी थी. उसके दाहिने आंख से खून निकल रहा था. आनन-फ़ानन में उसके ससुराल के सभी लोग वहां से फरार हो चुके थे. इसके बाद वह अपनी मृत पुत्री को पोस्टमार्टम के बाद लेकर मधुबनी चले गए. थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर सरोज कुमार ने बताया कि सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया गया है. शव को देखा गया तो ऐसा दुर्गंध से प्रतीत हो रहा था कि उसकी हत्या कल रात में नहीं इससे पूर्व हो चुकी थी. फरार अभियुक्तों की पुलिस तलाश कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










