नेपाल क्षेत्र में हो रही भारी बारिश के कारण पानी से घिरे कई गांव, आवागमन बाधित
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 30 Jun 2024 8:45 PM
नेपाल क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते रविवार की सुबह अधवारा समूह की झीम व लखनदेई नदी उफान पर है.
सोनबरसा. नेपाल क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते रविवार की सुबह अधवारा समूह की झीम व लखनदेई नदी उफान पर है. झीम नदी का पानी सोनबरसा बाजार नेपाल सीमा होते हुए पटेल नगर सरेह लबालब भर गया है. भारत- नेपाल सीमा पर स्थित हनुमान चौक के समीप मुख्य सड़क करीब तीन फिट से अधिक पानी बह रहा है, जिसके चलते आवाजाही करने वाले राहगीरों की परेशानी अधिक बढ़ गई है. वहीं, बसतपुर, लालबंदी, जहदी, लक्ष्मीपुर, मयुरवा दक्षिणी समेत अन्य गांव को झीम नदी का पानी चारों तरफ से घेर लिया है. इधर, सोनबरसा प्रखंड मुख्यालय से बसतपुर गांव की ओर जाने वाली मुख्य सड़क में झीम नदी पर बना डायवर्सन ढह जाने से पांचवें दिन भी आवागमन पूरी तरह से ठप रहा. उधर, लखनदेई नदी का पानी छोटी भाडसर, लक्ष्मीनिया टोल, खाप- खोपरा के सरेह में तीन फिट से अधिक बह रहा है. लक्ष्मनिया टोला के चारों तरफ से पानी बह रहा है. इस बाबत सीओ शिल्पी कुमारी ने बताया कि बाढ़ पर प्रशासन की पूरी नजर है. जिस क्षेत्र में अधिक पानी की सूचना मिली है, वहां जांच करने का निर्देश दिया गया है. रिपोर्ट मिलते हीं अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी.
मुसलाधार बारिश से किसानों में खुशी, रोपनी शुरू
फोटो- 26 बारिश के बाद खेत में लगा पानी
सुप्पी. प्रखंड क्षेत्र में शनिवार की शाम हुई मुसलाधार बारिश से किसानों के चेहरे पर खुशी है तो दूसरी ओर आम जन-जीवन अस्त- व्यस्त हो गया है. प्रखंड क्षेत्र के मनियारी, बसंत, ढेंग, रमनगरा, ससौला व अख्ता समेत अन्य कई गांवों में तेज बारिश के बाद धान की रोपनी शुरू हो गई है. किसान रविंद्र सिंह, हरेंद्र यादव, लालू यादव, चुन्नू झा, विपिन मिश्रा, सुरज चौधरी, ललन प्रसाद समेत दर्जनों किसानों ने बताया कि यह बारिश किसानों के लिए सभी प्रकार से फायदेमंद है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










