बालू सीमेंट दुकान में घुसकर 11 हजार रुपये की लूट

Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र की मोरसंड पंचायत के मननपुर चौक पर स्थित एक बालू सीमेंट की दुकान से दो बदमाशों के द्वारा 11 हजार रुपये लेकर भागने का मामला प्रकाश में आया है.

विज्ञापन

रून्नीसैदपुर. थाना क्षेत्र के मोरसंड पंचायत के मननपुर चौक पर स्थित एक बालू सीमेंट की दुकान से दो बदमाशों के द्वारा 11 हजार रूपये लेकर भागने का मामला प्रकाश में आया है. घटना रविवार की दोपहर 3.45 बजे की बतायी जा रही है. घटना के बावत पीङित दुकानदार मुजफ्फरपुर जिला के अहियापुर थाना क्षेत्र के झपहां निवासी कैलाश प्रसाद के पुत्र हरेंद्र प्रसाद ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. बताया है कि रून्नीसैदपुर-औराई पथ पर मोरसंड पंचायत के मननपुर चौक पर सोनू मीनू ट्रेडर्स नामक उनका दुकान है. रविवार को एक बाइक पर सवार दो युवक दुकान पर पहुंचा, वहीं एक बाइक पर बैठा रहा. दूसरा युवक दुकान के अंदर घुसकर दूकान के गल्ला से 11 हजार रूपया निकाल लिया. जब तक दुकानदार कुछ समझ पाता दोनों बदमाश बाइक पर बैठ कर कटरा मोड़ एनएच-77 की ओर फरार हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन कर रही है. इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन