1.50 लीटर अंग्रेजी शराब व बाइक जब्त, तस्कर फरार

Updated:
विज्ञापन

थाना पुलिस में बुधवार कि शाम जगिरहा मोड़ के समीप से 1.50 लीटर अंग्रेजी विदेशी शराब के साथ एक पल्सर बाइक को जब्त किया

विज्ञापन

मेजरगंज. थाना पुलिस में बुधवार कि शाम जगिरहा मोड़ के समीप से 1.50 लीटर अंग्रेजी विदेशी शराब के साथ एक पल्सर बाइक को जब्त किया, जबकि चालक फरार होने में सफल हो गया. इस संबंध में गुरुवार को बाइक संख्या बीआर 30 एक्स 7704 के चालक के विरुद्ध एक प्राथमिकी दर्ज की गयी है. मामले का अनुसंधान दारोगा श्रीनिवास राम कर रहे हैं.

शराब के नशे में हंगामा करता व्यक्ति गिरफ्तार

मेजरगंज. थाना पुलिस ने बुधवार की शाम पचहरवा चौक से शराब के नशे में स्थानीय प्रेम कुमार को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार व्यक्ति के विरुद्ध गुरुवार को स्थानीय थाना में बिहार मद्य निषेध के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गयी और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. इसकी पुष्टि थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर ललित कुमार ने की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन