कोकन गांव में तटबंध से रिसाव जारी
प्रखंड क्षेत्र होकर गुजरने वाली धौंस नदी के पश्चिमी तटबंध में कोकन गांव में तटबंध से रिसाव जारी रहने से लोगों दहशत का माहौल है.
चोरौत. प्रखंड क्षेत्र होकर गुजरने वाली धौंस नदी के पश्चिमी तटबंध में कोकन गांव में तटबंध से रिसाव जारी रहने से लोगों दहशत का माहौल है. सूचना पर पहुंचे एसडीओ इस्तियाक अली अंसारी व डीएसपी अतनु दत्ता के साथ जिला से पहुंचे जल निस्सरण विभाग के कर्मियों ने बांध का जायजा लिया. अधिकारियों ने कहा कि संबंधित विभाग की ओर से रिसाव को रोकने का कार्य किया जा रहा है, पर क्षेत्र के लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है. इस दौरान एसडीओ द्वारा आवश्यक निर्देश भी दिया गया. मौके पर बीडीओ अनीत कुमार, सीओ सह आपदा प्रभारी रमेश कुमार, जल निस्सरण विभाग के एसडीओ नुपुर सुभाषिनी, पीओ प्रेम कुमार, थानाध्यक्ष सुखविंदर नैन व प्रमुख प्रतिनिधि सुनील राउत समेत अन्य लोग मौजूद थे.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए