शादी की नीयत से विवाहिता का अपहरण, प्राथमिकी

Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव से कुछ लोगों ने शादी की नीयत से एक विवाहिता का अपहरण कर लिया. आरोपितों ने घर से उसके जेवर भी ले लिए.

विज्ञापन

परिहार. थाना क्षेत्र के एक गांव से कुछ लोगों ने शादी की नीयत से एक विवाहिता का अपहरण कर लिया. आरोपितों ने घर से उसके जेवर भी ले लिए. मामले को लेकर विवाहिता के भाई ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें परिहार निवासी विजय पासवान व मीरा देवी, बारा गांव निवासी मधु पासवान, उकदी देवी, रामएकबाल पासवान, गणेश पासवान, ललित पासवान, सुमित्रा देवी, भूपेंद्र पासवान, रामप्रीत पासवान, विक्की पासवान, नीतीश पासवान एवं पिपराही निवासी उपेंद्र पासवान को नामजद किया है. प्राथमिकी के अनुसार, 25 मई को आरोपितों ने शादी की नीयत से विवाहिता को जबरन घर से उठा लिया. घर में रखे करीब 95 हजार रुपये मूल्य के उसके जेवर भी ले लिए. बाद में शिकायत करने पर आरोपितों ने पीड़िता के भाई के साथ मारपीट भी की.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन