जदयू ने रुन्नीसैदपुर में बनाई नई टीम, विधायक पंकज मिश्रा ने बैठक में फरक्का जलसंधि को लेकर क्यों उठाई बड़ी मांग?

Updated:
विज्ञापन

विधायक पंकज कुमार मिश्रा को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित करते जदयू जिला अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह कुशवाहा.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रुन्नीसैदपुर में जदयू की नई प्रखंड कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें कई पदाधिकारियों को मनोनीत किया गया. विधायक पंकज कुमार मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को संगठन की रीढ़ बताया और फरक्का जलसंधि पर महत्वपूर्ण मांग उठाई.

विज्ञापन

Sitamarhi News: रुन्नीसैदपुर. प्रखंड मुख्यालय स्थित खादी भंडार परिसर में रविवार को प्रखंड जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक प्रखंड अध्यक्ष प्रह्लाद महतो की अध्यक्षता में हुई. बैठक में नव नियुक्त प्रखंड कार्यकारिणी की घोषणा की गयी. स्थानीय विधायक पंकज कुमार मिश्रा और पार्टी के जिलाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह कुशवाहा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र प्रदान किया. बैठक में संगठन को मजबूत करने और पंचायत स्तर तक पार्टी की सक्रियता बढ़ाने पर चर्चा हुई.

विज्ञापन

जदयू की नई प्रखंड कार्यकारिणी का हुआ गठन

प्रखंड कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर वासुदेव शर्मा, भोला मंडल, जय नारायण साह, लाल बाबू सिंह, रामनरेश प्रसाद और कमलेश कुमार सिंह को मनोनीत किया गया. महासचिव पद पर दिनेश राय, मनीष कुमार, आकाश दास, राजकुमार साह, कामोद ठाकुर, नागेश्वर साह, सुबोध साह, उमेश साह और पंकज कुमार के नाम की घोषणा की गयी.

सचिव और कोषाध्यक्ष के नाम भी घोषित

सचिव पद पर सुरेंद्र ठाकुर, संजय कुमार सिंह, अवध किशोर भगत, केशव कुमार सिंह, चिरंजीवी मिश्र, सत्यनारायण महतो, पवितर महतो, मुसाफिर पासवान, गोपाल ठाकुर और उपेंद्र राउत को जिम्मेदारी दी गयी. वहीं राम हृदय ठाकुर को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया. कार्यकारिणी समिति में 12 सदस्यों के नाम की भी घोषणा की गयी.

विधायक पंकज मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को बताया संगठन की रीढ़

बैठक को संबोधित करते हुए स्थानीय विधायक पंकज कुमार मिश्रा ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं. उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच सक्रिय रहने की अपील की. विधायक ने फरक्का जलसंधि को बिहार के लिए नुकसानदेह बताते हुए भारत सरकार से इसके नवीनीकरण नहीं किए जाने की मांग की.

जिलाध्यक्ष ने महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर दिया जोर

जदयू जिलाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह कुशवाहा ने संगठन में पंचायत स्तर पर महिलाओं की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर बल दिया. उन्होंने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है. बैठक के दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन की जिम्मेदारियों के प्रति सक्रिय रहने का संदेश दिया गया.

बैठक में कई पार्टी नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद

बैठक को जिला महासचिव सुदेश कुमार शाही, पार्टी नेता हरिशंकर पासवान, संजय सिंह, रीता देवी, सतीशचंद्र शरण, युवा जदयू के पूर्व जिला अध्यक्ष मनीष माधव मनीष और रामश्रेष्ठ पासवान समेत अन्य नेताओं ने संबोधित किया. इस दौरान बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता मौजूद रहे. नयी कार्यकारिणी के गठन के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन