ऑनलाइन प्रशिक्षण से मिली जानकारी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 11 Jun 2024 10:02 PM
समाहरणालय के संवाद कक्ष में मंगलवार को एसपी अनंत कुमार राय के नेतृत्व में बिहार पुलिस की ओर से नए कानून को लेकर
शिवहर: समाहरणालय के संवाद कक्ष में मंगलवार को एसपी अनंत कुमार राय के नेतृत्व में बिहार पुलिस की ओर से नए कानून को लेकर शिवहर पुलिस पदाधिकारियों को पटना मुख्यालय से वेब कास्टिंग के जरिए प्रशिक्षित किया गया. इस दौरान प्रशिक्षण में सभी पुलिस पदाधिकारियों को 1 जुलाई 2024 से लागू होने वाले भारतीय न्याय संहिता- 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता- 2023, भारतीय साक्ष्य अधिनियम- 2023 के बारे में गहन जानकारी दी गई. साथ ही प्रशिक्षण में यह भी बताया गया कि शीघ्र ही कोर्ट से वारंट और कुर्की का ऑर्डर भी डिजिटल ही मिलेगा. सभी प्रक्रिया डिजिटल ही होगी. इसके लिए विभाग द्वारा तेजी से कार्य किया जा रहा है. नए अपराधिक कानून के अलावा उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनुसंधान के समय में कैसे विधि विज्ञान का प्रयोग कर सकते हैं. तथा किस तरह से डिजिटल पुलिसिंग को बढ़ावा दे सकते हैं.इसके बारे में पुलिस पदाधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया.साथ ही गंभीर अपराध के घटना स्थल पर उपलब्ध साक्ष्य को किस तरह से संकलन करना है. तथा घटना स्थल की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कैसे करनी है.इसके लिए विधि विज्ञान के विशेषज्ञ द्वारा जानकारी दी गई.वही प्रशिक्षण में यह भी बताया गया कि पुलिस पूरी तरह से डिजिटल होगी. तथा अनुसंधान कर्ताओं को लैपटॉप और स्मार्टफोन भी उपलब्ध कराया जाएगा.जिससे उन्हें काम करने में काफी सहूलियत मिलेगी. इस नए कानून में सूचना प्रौद्योगिकी के साथ ही फॉरेंसिक लैब की स्थापना पर बल दिया गया. तथा साइबर अपराध के मामलों में नए कानून में इसके लिए बेहतर व्यवस्था की गई है. मौके पर पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय प्रेमचंद्र सिंह, एसडीपीओ अनिल कुमार, नगर थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह समेत कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










