ePaper

आज से नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय वासंतिक छठ अनुष्ठान का शुभारंभ

Updated at : 11 Apr 2024 9:33 PM (IST)
विज्ञापन
आज से नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय वासंतिक छठ अनुष्ठान का शुभारंभ

आज चैत्र शुक्ल चतुर्थी तिथि है. इस पावन तिथि से लोक आस्था का चार दिवसीय चैती छठ अनुष्ठान का शुभारंभ होता है. आज से जिले की सैकड़ों छठ व्रतियों द्वारा नहाय-खाय के साथ वासंतिक छठ अनुष्ठान का शुभारंभ किया जाएगा.

विज्ञापन

सीतामढ़ी. आज चैत्र शुक्ल चतुर्थी तिथि है. इस पावन तिथि से लोक आस्था का चार दिवसीय चैती छठ अनुष्ठान का शुभारंभ होता है. आज से जिले की सैकड़ों छठ व्रतियों द्वारा नहाय-खाय के साथ वासंतिक छठ अनुष्ठान का शुभारंभ किया जाएगा. छठ व्रती परंपरागत रूप से नहाय-खाय की सभी विधियां पूरी करते हुए तन और मन से पवित्रता धारण करेंगे. स्नान के बाद छठ तमाम व्रती अरबा चावल व कद्दू की सब्जी का सेवन करेंगे और छठ अनुष्ठान की शुरुआत करेंगे. छठ महापर्व को लेकर छठ व्रतियों द्वारा सभी तैयारियां की जा रही है. छठ पूजा को लेकर वैसे तो पिछले कई दिनों से खरीददारी शुरू कर दी गयी थी, लेकिन शुक्रवार को भी शहर के गुदरी बाजार समेत जिले भर के हाट-बाजारों में व्रतियों के परिजनों ने छठ पूजा की सामग्रियों की खरीदारी की. पंडित मुकेश कुमार मिश्र के अनुसार, शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ छठ महानुभाव का शुभारंभ होगा. शनिवार को खरना होगा. खरना के साथ छठ व्रती 36 घंटे के लिए निर्जला उपवास शुरू करेंगे. रविवार को अस्ताचलगामी यानी डूबते सूर्य को पहला अर्घ दिया जाएगा और सोमवार को उदीयमान सूर्य को दूसरा अर्घ देने के बाद पारण के साथ वासंतिक छठ अनुष्ठान का समापन होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन