कक्षा आठ तक के सरकारी व प्राइवेट स्कूल बंद
भीषण ठंड से बच्चो के स्वास्थ्य पर इसका प्रतिकूल प्रभाव न पड़े इसको लेकर जिला प्रशासन ने जिले के सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूल समेत प्री-स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र पर 16 जनवरी तक शैक्षणिक कार्य स्थगित कर दिया है.
डुमरा: वर्तमान में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है. भीषण ठंड से बच्चो के स्वास्थ्य पर इसका प्रतिकूल प्रभाव न पड़े इसको लेकर जिला प्रशासन ने जिले के सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूल समेत प्री-स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र पर 16 जनवरी तक शैक्षणिक कार्य स्थगित कर दिया है. यह आदेश कक्षा आठ तक के लिए लागू किया गया है. वहीं कक्षा आठ से ऊपर की कक्षाओं में शैक्षणिक गतिविधि पूर्वाह्न 9 बजे से अपराह्न 3.30 बजे के बीच संचालित की जा सकती है. डीएम ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि बोर्ड परीक्षा से संबंधित शैक्षणिक गतिविधियों का संचालन इससे मुक्त रहेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए