युवती अगवा, पिता ने दर्ज करायी प्राथमिकी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 07 Sep 2024 9:33 PM
थाना क्षेत्र के एक गांव में शौच करने गयी एक युवती के अगवा होने का मामला प्रकाश में आया है. मामले में लड़की के पिता ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
परिहार. थाना क्षेत्र के एक गांव में शौच करने गयी एक युवती के अगवा होने का मामला प्रकाश में आया है. मामले में लड़की के पिता ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें सुरसंड थाना के बखरी गांव निवासी राजू कुमार पिता तेज नारायण राय व राजू की मां को आरोपित किया है. घटना दो सितंबर की बतायी जा रही है. आरोप है कि पूर्व से सोची समझी साजिश के तहत देह व्यापार कराने या हत्या करने की नीयत से अपहरण कर लिया है. पूर्व के मारपीट मामले का आरोपित गिरफ्तार सीतामढ़ी. नगर थाने की पुलिस ने शुक्रवार की रात नगर के कोट बाजार मोहल्ले में छापेमारी कर पूर्व के मारपीट मामले में वांछित आरोपित रामबाबू प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया. उसके विरुद्ध कोर्ट से वारंट निर्गत था. आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. मेहसौल में शराब तस्करी मामले का आरोपित गिरफ्तार सीतामढ़ी. मेहसौल थाने की पुलिस ने शुक्रवार की रात पूर्व के शराब तस्करी मामले में आरोपी प्रभु पासवान को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी रीगा थाना क्षेत्र के भवदेपुर निवासी बैजू पासवान का पुत्र है. आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. 30 बोतल नेपाली शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार मेजरगंज. थाना पुलिस ने शुक्रवार की रात थाना क्षेत्र के जगीरहा मोड़ के समीप से 30 बोतल नेपाली शराब के साथ बाइक सवार दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. जिनकी पहचान रीगा थाना क्षेत्र के बभनगामा गांव निवासी रवि कुमार सहनी तथा श्रीरामपुरी टोला निवासी दीपक कुमार के रूप में की गयी. वहीं, उसकी स्प्लेंडर बाइक को जब्त कर लिया गया. इस संबंध में शनिवार को स्थानीय थाना में गिरफ्तार दोनों के विरुद्ध एक प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. इसकी पुष्टि थानाध्यक्ष ललित कुमार ने की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










