डीजे पर अश्लील गाना को लेकर दो गुटों में मारपीट, प्राथमिकी

Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बड़गछिया गांव में डीजे पर अश्लील गाना बजाने से मना करने को लेकर मारपीट कर जख्मी कर देने के मामले में स्थानीय गांव निवासी अब्दुल

विज्ञापन

पुपरी. थाना क्षेत्र के बड़गछिया गांव में डीजे पर अश्लील गाना बजाने से मना करने को लेकर मारपीट कर जख्मी कर देने के मामले में स्थानीय गांव निवासी अब्दुल समद के पुत्र मो फरहान के फर्द बयान पर स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जिसमें गांव के ही मो नेहाल, मो नेयाज, मो नसीम समेत पांच लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है. प्राथमिकी में बताया गया है कि घर के बगल में डीजे पर अश्लील गाना बजाया जा रहा था. जिसे मना करने पर मारपीट कर जख्मी कर दिया गया. वहीं, दूसरी ओर मो नसीम के आवेदन पर हुए प्राथमिकी में अब्दुल समद, मो गुफरान, मो इमरान समेत छह लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है. प्राथमिकी में बताया गया है कि शादी समारोह में शामिल होने के लिए आए तो उक्त नामजद आरोपी घात लगाकर हमला कर जख्मी कर दिया .

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन