शराब के नशे में हंगामा करते पिता को भिजवाया जेल

Updated:
विज्ञापन

पिता को शराब पीकर घर में हंगामा करना उस समय महंगा पड़ गया, जब पुत्र ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी.

विज्ञापन

रीगा. पिता को शराब पीकर घर में हंगामा करना उस समय महंगा पड़ गया, जब पुत्र ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी. प्रतिदिन शराब पीकर हो हल्ला एवं गाली-गलौज से परेशान पुत्र ने 112 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दे दी. पुलिस 10 मिनट के अंदर पहुंचकर शराबी पिता को गिरफ्तार कर लिया. मामला थाना क्षेत्र के रीगा गोट गांव वार्ड नंबर 15 की है, जहां पुत्र सत्यम कुमार ठाकुर ने अपने पिता संतोष ठाकुर के विरुद्ध थाना में शिकायत की. पुलिस मौके पर पहुंचकर संतोष ठाकुर को हिरासत में लेकर मेडिकल जांच करायी. शराब पीने की पुष्टि होने पर प्राथमिकी के उपरांत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन