शराब तस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़, दो घायल

Updated:
विज्ञापन

नगर थाना क्षेत्र के सुंदरपुर खरौना मार्ग पर रविवार को भाग रही शराब लोड बोलेरो एवं बाइक सवार शराब तस्कर को पकड़ने के दौरान शराब तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी.

विज्ञापन

शिवहर: नगर थाना क्षेत्र के सुंदरपुर खरौना मार्ग पर रविवार को भाग रही शराब लोड बोलेरो एवं बाइक सवार शराब तस्कर को पकड़ने के दौरान शराब तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी. शराब तस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़ में एक पुलिस गृहरक्षक और एक शराब तस्कर को गोली लगी है. पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार सिन्हा के हवाले से एसडीपीओ सुशील कुमार ने बताया कि मद्य निषेध थाना की सूचना के आधार पर तरियानी पुलिस के सहयोग से शराब तस्कर के विरुद्ध छापेमारी की कार्रवाई की गई. इसमें अपराधियों की ओर से की गयी फायरिंग में टीम में शामिल मद्य निषेध थाना के गृहरक्षक तरियानी थाने के तुलसी नगर निवासी शत्रुध्न राय के पुत्र संजय कुमार के दाहिने पैर में गोली लग गई.

इस बीच पुलिस ने आत्मरक्षा के लिए एक राउंड फायरिंग की. इसमें तरियानी थाने के राजाडीह निवासी हरिहर राय के पुत्र शराब तस्कर राज कुमार के बायें पैर में घुटने के नीचे गोली लगी है. इस दौरान शराब लदी बोलेरो के ड्राइवर तरियानी थाने के पोझिया निवासी जयलाल पासवान के पुत्र सुभाष पासवान को पुलिस ने बोलेरो के साथ गिरफ्तार किया है. दोनों घायलों का इलाज सरोजा सीताराम सदर अस्पताल शिवहर में कराया गया. दोनों खतरे से बाहर हैं. घटनाक्रम में मद्य निषेध थाने की ओर से आवेदन प्राप्त कर अग्रतेर विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन