डीएम व एसपी ने मतदान केंद्रों का लिया जायजा

Updated:
विज्ञापन

शिवहर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से संबंधित रीगा व बेलसंड विधानसभा में छठे चरण में शनिवार को मतदान होना है.

विज्ञापन

डुमरा. शिवहर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से संबंधित रीगा व बेलसंड विधानसभा में छठे चरण में शनिवार को मतदान होना है. स्वतंत्र, निष्पक्ष व भयमुक्त निर्वाचन को लेकर डीएम रिची पांडेय व एसपी मनोज कुमार तिवारी के द्वारा लगातार फील्ड विजिट करते हुए विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया जा रहा है. इस क्रम में शुक्रवार को डीएम व एसपी ने बेलसंड विधानसभा अंतर्गत जाफरपुर राजकीय माध्यमिक विद्यालय, उत्क्रमित मध्य विद्यालय मधकौल व मध्य विद्यालय भोड़हा मल में स्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में उन्होंने मतदान केंद्रों में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया व अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया. मतदान केंद्र में पेयजल, शौचालय, शेड की व्यवस्था व रैंप की उपलब्धता की जानकारी प्राप्त की. मौके पर जिला जन संपर्क अधिकारी कमल सिंह समेत अन्य अधिकारी शामिल थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन