पुनौरा में आर्केस्ट्रा देखने निकले बुजुर्ग का शव बरामद

Updated:
विज्ञापन

पुनौरा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव की पोखर से गुरुवार की सुबह एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव बरामद किया गया.

विज्ञापन

सीतामढ़ी. पुनौरा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव की पोखर से गुरुवार की सुबह एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव बरामद किया गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया. मृतक की पहचान स्थानीय निवासी 69 वर्षीय सूर्यदेव राम के रूप में की गयी है. जानकारी के अनुसार, सूर्यदेव राम बुधवार की शाम घर से आर्केस्ट्रा देखने के नाम पर निकल गया था. सुबह जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों द्वारा खोजबीन शुरू की गयी. खोजबीन के दौरान गांव से सटे पोखर से उसका शव बरामद किया गया. तत्काल पुलिस को इसकी जानकारी दी गयी. पुलिस ने बताया कि परिजनों के आवेदन पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन